कोई कहे गोविन्द कोई गोपाला
मैं तो कहूँ साँवरिया बाँसुरी वाला
गोविंदा गोपाला!
राधा ने श्याम कहा मीरा ने गिरधर
कृष्णा ने कृष्ण कहा कुब्जा ने नटवर
ग्वालों ने तुमको पुकारा गोपाला
मैं तो कहूँ साँवरिया बाँसुरी वाला
मैया तो कहती है सुन हो कन्हैया
घनश्याम कहते हैं बलदाऊ भैया
यशोदा कीं आँखों के तुम हो उजाला
मैं तो कहूँ साँवरिया बाँसुरी वाला
गोविंदा गोपाला!
आदित्य श्रीराधेकृष्ण सोऽहं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें