मेरी जिंदगी में तुम हो किस बात की कमी है
मुझे और अब किसी की परवाह भी नहीं है
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है
बिन माँगे ओ कन्हैया हर चीज मिल रही है
अब क्या बताऊँ मोहन आराम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है
मेरी जिंदगी में तुम हो किस बात की कमी है
मुझे और अब किसी की परवाह भी नहीं है
तेरीं बदौलातों से सब काम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है
दुनिया में होंगे लाखों तेरे जैसा कौन होगा
कन्हैया! ओ मेरे प्यारे!
दुनिया में होंगे लाखों तेरे जैसा कौन होगा
तुझ जैसा बंदा परवर भला ऐसा कौन होगा
थामा है तेरा दामन आराम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें