पलना में ललना झुलावें...

       
श्री श्याम सुन्दर जी मेरे नैन विराजो आज 
       

पलना में ललना झुलावें यशोदा मैया
पलना झुलावें और ललना सुलावें 
निरख श्याम सूरत न फूलीं समावें 
पलना में ललना झुलावें यशोदा मैया
पलना में ललना...

नजरिया उतारें और दिठोना लगावें 
धरें राई-नोन और उठानो उतारें 
पलना में ललना झुलावें यशोदा मैया

कबहूँ दौर जावें बाबा नन्द को बुलावें 
लाला उठावें दोनों गोदी खिलावें 
पलना में ललना झुलावें यशोदा मैया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें