जिस देश में जिस वेश में परिवेश में रहो
राधारमण राधारमण राधारमण कहो
जिस योग में जिस भोग में जिस रोग में रहो
राधारमण राधारमण राधारमण कहो
जिस हाल में जिस चाल में जिस काल में रहो
राधारमण राधारमण राधारमण कहो
जिस धाम में जिस काम में जिस नाम में रहो
राधारमण राधारमण राधारमण कहो
जिस ध्यान में जिस ज्ञान में परिधान में रहो
राधारमण राधारमण राधारमण कहो
(आदित्य श्रीराधेकृष्ण सोऽहं)

राधा रमण राधा रमण राधा रमन कहो...🙏
जवाब देंहटाएं